Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 28 नवंबर। संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, बिहार बोर्ड, बांकीपुर, पटना में शनिवार को वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में छात्राओं, शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की मैनेजर सिस्टर निलिमा ने अपने कर-कमलों से किया।




मेले में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे। इसके साथ ही मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों ने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का भी खूब मनोरंजन किया। मेले का मुख्य आकर्षण Face tattoo प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


विद्यालय की कक्षा छह से बारहवीं तक की छात्राओं ने सभी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में वार्षिक मेले की तैयारियों से लेकर आयोजन तक की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और रचनात्मकता ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर पुष्पिता भी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपनी सहभागिता से छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की। वहीं, अभिभावकों ने भी पूरे उत्साह के साथ मेले में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। यह वार्षिक मेला विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ रचनात्मकता, सहयोग और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर साबित हुआ।
Auto Amazon Links: No products found.